{"_id":"65fabd02885fd4a21e02d9cc","slug":"rajasthan-news-absconding-for-five-months-caught-by-police-it-was-a-case-of-making-raw-liquor-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पांच महीनों से फरार पुलिस के हत्थे चढ़े, कच्ची शराब बनाने का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पांच महीनों से फरार पुलिस के हत्थे चढ़े, कच्ची शराब बनाने का था मामला
Wed, 20 Mar 2024 04:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:10 PM IST
सार
Dausa: जिले की रामगढ़ पचवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथकढ़ शराब बनाने वाले तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पिछले पांच महीने से फरार थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कच्ची शराब बनाने के मामले में जिले की रामगढ़ पचवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच माह से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट लोकेश सोनवाल व पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह की देखरेख में रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर थाना क्षेत्र के गण्डलाई गांव से इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों जगमोहन उर्फ अशोक कुमार, पप्पूलाल मीना और दयाराम मीना को उनके विरुद्ध दर्ज अलग-अलग प्रकरणों के तहत गिरफ्तार किया गया है।