फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Lok Sabha Chunav Prem Singh Bajor says Rahul Gandhi and Sonia Gandhi will also go to jail

RJ LS Chunav: 'राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जेल जाएंगे,' दौसा में बीजेपी नेता का बयान

Thu, 04 Apr 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जेल जाएंगे। ये लोग घोटाला करने के बाद जमानत करा कर बैठे हैं। गुरुवार को मीडिया से रूबरू बाजोर ने नेताओं की गिरफ्तारी पर कहा, भाजपा सरकार कोई बदले की कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Chunav Prem Singh Bajor says Rahul Gandhi and Sonia Gandhi will also go to jail
दौसा में प्रेम सिंह बाजोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक गहमागहमी के बीच नेताओं के कई प्रकार के बयान सामने आने लगे हैं। दौसा जिले में ताजा बयान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर का सामने आया है, जहां उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जेल जाएंगे। ये लोग घोटाला करने के बाद जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


दौसा लोकसभा क्षेत्र में भरतपुर जाते समय भाजपा नेता प्रेम सिंह बाजोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक नया खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया, जिसके चलते बाजोर ने नेताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि भाजपा सरकार कोई बदले की कार्रवाई नहीं कर रही है। कांग्रेस का पीछे का इतिहास उठाकर देख लो, विरोधियों को हमेशा जेल में बंद करते थे। लेकिन अब ये लोग गलती कर रहे हैं तो भुगत रहे हैं। इसमें दुर्भावना या बदले का कोई काम नहीं है। इधर, प्रेम सिंह बाजोर ने बोलते-बोलते कहा कि यदि गिरफ्तारी गलत है तो इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। कोर्ट में जाकर सबको न्याय मांगने का अधिकार है। राहुल गांधी के संविधान बचाने-चुनाव बचाने के मामले में प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि राहुल गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बाजोर बोले, राहुल गांधी कभी सही नहीं बोलते और यदि बोलते तो वो धरातल पर नजर आई हो। ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। प्रेम सिंह बाजोर ने आगे कहा कि राहुल गांधी का कोई जमीर नहीं है, उनका बयान विश्वसनीय नहीं है। प्रेम सिंह ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक संविधान में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा 25 सीटों पर चुनाव जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा के चुनाव पर बोले कि कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा जीते तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं की सभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में जो काम किया है, आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका है। अब चुनाव में हमें प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत बनाना है, अब यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कि क्या दौसा से भाजपा लोकसभा सीट जीतकर प्रेम सिंह बाजोर की बात को सच साबित करेंगे या फिर प्रेम सिंह बाजोर अपनी द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड से इस्तीफा देने वाली बात पर डटे रहेंगे। उधर, प्रेम सिंह बाजोर ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद जमानत पर चल रहे हैं, इनको भी जेल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed