{"_id":"66a2399bdb4cda616a0af901","slug":"rajasthan-dausa-lawrence-partner-jaggu-bhagwanpuria-arrested-in-moosewala-murder-case-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपराधी जग्गू के खिलाफ कई थानों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज, दौसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अपराधी जग्गू के खिलाफ कई थानों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज, दौसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई
Thu, 25 Jul 2024 05:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:10 PM IST
सार
कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को दौसा पुलिस ने सेंट्रल जेल बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जग्गू पर मर्डर, हथियारों की खरीद फरोख्त और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी और जिला स्पेशल टीम द्वारा कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को सेंट्रल जेल बठिंडा (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू हत्या, हत्या का प्रयास, हथियारों की खरीद- फरोख्त, मादक पदार्थों की तश्करी का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते जग्गू अंतरराष्ट्रीय स्तर का गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम बनाकर कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को सेंट्रल जेल बठिंडा (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। मामला जून 2024 का है, जब मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को सूचना मिली की जग्गू गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहंदीपुर बालाजी आया हुआ है। इसके चलते एएसआई शीशराम सहित जाब्ता बालाजी कस्बा की तरफ पहुंचा तो एक व्यक्ति हेलीपैड की तरफ रास्ते में खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था।
विज्ञापन
उधर, पुलिस जाब्ते को देखकर वो घबराकर भागने लगा तो पुलिस जाब्ते ने उसे घेर लिया। जब शख्स का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह सिख उम्र 19 साल निवासी गुरु की बडाली पुलिस थाना छेहरटा अमृतसर जिला अमृतसर का बताया, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि अभियुक्त के कब्जे से चार पिस्टल मैंगजीन लगी हुई और दो मैगजीन अलग व 18 जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त भी किए गए थे।
विज्ञापन
इसी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो अभियुक्त से पूछताछ की तो जशप्रीत सिंह ने खुद को जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य होना बताया। बड़ी बात यह है कि जग्गू के खिलाफ देश के दर्जनों थानों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई भी करता था। उसके बाद 24 जुलाई 2024 को पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम द्वारा कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।