फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Dausa Jaggu Bhagwanpuria arrested in Moosewala murder case

Rajasthan: अपराधी जग्गू के खिलाफ कई थानों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज, दौसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई

Thu, 25 Jul 2024 05:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को दौसा पुलिस ने सेंट्रल जेल बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जग्गू पर मर्डर, हथियारों की खरीद फरोख्त और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Dausa Jaggu Bhagwanpuria arrested in Moosewala murder case
जग्गू भगवानपुरिया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी और जिला स्पेशल टीम द्वारा कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को सेंट्रल जेल बठिंडा (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू हत्या, हत्या का प्रयास, हथियारों की खरीद- फरोख्त, मादक पदार्थों की तश्करी का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते जग्गू अंतरराष्ट्रीय स्तर का गैंगस्टर भी है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम बनाकर कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को सेंट्रल जेल बठिंडा (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। मामला जून 2024 का है, जब मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को सूचना मिली की जग्गू गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहंदीपुर बालाजी आया हुआ है। इसके चलते एएसआई शीशराम सहित जाब्ता बालाजी कस्बा की तरफ पहुंचा तो एक व्यक्ति हेलीपैड की तरफ रास्ते में खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था।
विज्ञापन


उधर, पुलिस जाब्ते को देखकर वो घबराकर भागने लगा तो पुलिस जाब्ते ने उसे घेर लिया। जब शख्स का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह सिख उम्र 19 साल निवासी गुरु की बडाली पुलिस थाना छेहरटा अमृतसर जिला अमृतसर का बताया, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि अभियुक्त के कब्जे से चार पिस्टल मैंगजीन लगी हुई और दो मैगजीन अलग व 18 जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो अभियुक्त से पूछताछ की तो जशप्रीत सिंह ने खुद को जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य होना बताया। बड़ी बात यह है कि जग्गू के खिलाफ देश के दर्जनों थानों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई भी करता था। उसके बाद 24 जुलाई 2024 को पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम द्वारा कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed