फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Political stir increased due to Facebook post of former BJP district president Kasana

Dausa: प्रदेश भाजपा में तेज हुए बगावत के सुर, पूर्व जिलाध्यक्ष कसाना के फेसबुक पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

Sun, 30 Jun 2024 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Jun 2024 12:38 PM IST
सार

Dausa: दौसा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना की फेसबुक पोस्ट से खलबली मची हुई है। इधर इस पोस्ट के बाद बीजेपी की कार्यकारिणी और कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझने की कोशिश में लगे हुए हैं। अमर सिंह कसाना ने यहां तक कहा था कि चुनाव से पूर्वी प्रदेश नेतृत्व को बता दिया गया था कि इस तरह हम चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

विज्ञापन
Political stir increased due to Facebook post of former BJP district president Kasana
पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला दौसा जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह कसाना के फेसबुक आईडी पर लगी भाजपा को हार की जिम्मेदारी तय करने वाली पोस्ट का है। जहां अब कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा सहित संगठन से इस्तीफे की मांग कर डाली है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट पूर्व जिला अध्यक्ष कसाना ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से किया आग्रह है भाजपा की स्थिति जिले में बहुत खराब है। भाजपा संगठन इस ओर ध्यान दे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने लोकसभा चुनाव में हार को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नुकसान होने का अंदेशा भी जता दिया है। जिसके चलते विधानसभा उपचुनाव में दौसा से किसी, गुर्जर, मीणा और बैरवा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाने की वकालत करते हुए पार्टी को नसीहत तक दे डाली।

विज्ञापन

उधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं अमर सिंह कसाना सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट पूर्व जिला अध्यक्ष कसाना ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से किया आग्रह है भाजपा की स्थिति जिले में बहुत खराब है । इसलिए संगठन इस और ध्यान दें । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने लोकसभा चुनाव में हार को लेकर नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा करते हुए आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नुकसान होने का अंदेशा भी जता दिया है। इतना ही नहीं पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने तो यह भी कह दिया है कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि इस तरह हम चुनाव नहीं जीत पाएंगे, और चुनाव हारे भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन




जिसके चलते विधानसभा उपचुनाव में दौसा से किसी बैरवा, गुर्जर, मीणा और प्रत्याशी को चुनाव लड़वाने की वकालत करते हुए पार्टी को सलाह तक दे डाली। इसके बाद अब दौसा जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। दौसा भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शंकर शर्मा ने भी अपनी हार का ठीकरा दौसा के भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही फोड़ा था। अमर सिंह कसाना तो चुनाव हारने के पीछे गौड और हरियाणा ब्राह्मण समाज की दूरिया भी बताते हैं। वो कहते हैं कि हरियाणा ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार को गौड ब्राह्मण समाज वोट नहीं देता है। इधर अब भाजपा दौसा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम भजनलाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा को टैग कर सोशल मीडिया पर की पोस्ट कर दौसा जिला भाजपा कार्यकारिणी का इस्तीफा मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed