{"_id":"65e88f2b24c7756c1106c2e7","slug":"police-seized-mobile-phones-worth-rs-40-lakh-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: 40 लाख कीमत के मोबाइल पुलिस ने किये जब्त, रणनीति बनाकर चोरी के मोबाइल बेचते थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: 40 लाख कीमत के मोबाइल पुलिस ने किये जब्त, रणनीति बनाकर चोरी के मोबाइल बेचते थे बदमाश
Wed, 06 Mar 2024 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:13 PM IST
सार
Dausa: दौसा पुलिस ने थाना कोतवाली इलाके में हुई मोबाइल शॉप पर चोरी पर कार्रवाई करते हुये करीब 40 लाख रुपये कीमत के 160 मोबाइल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
40 लाख कीमत के मोबाइल पुलिस ने किये जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 फरवरी को अनिल कुमार पुत्र उगन्ता लाल ने अपने मोबाइल शॉप पर 40 लाख के मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दर्ज रिपोर्ट में अनिल ने बताया था कि लगभग 300-400 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर चुरा ले गया। इधर डीएसटी टीम व अभय कमाण्ड द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस पास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरे देखने पर बदमाशों के रास्तों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही साइबर सेल दौसा व डीएसटी टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आधुनिक संंसाधनों द्वारा अज्ञात अपराधियों को चिन्हित किया। टीम द्वारा कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए वारदात के मुख्य अभियुक्त दीपक मीना व अमर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये था वारदात का तरीका
शातिर बदमाश दीपक मीना, अमरसिंह उर्फ गोलू व राकेश कोली महंगे मोबाइल की दुकानों की दिन के समय बाजारों में घूम घूम कर रैकी करते थे तथा मौका देखकर रात्रि के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन