फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   LS Polls: CM Bhajan Lal says Congress itself is involved in Jal Jeevan Mission scam, talk about ED-CBI misuse

LS Polls: CM भजनलाल बोले- कांग्रेस खुद जल जीवन मिशन घोटाले में लिप्त है, फिर ईडी-CBI के दुरुपयोग का आरोप क्यों

Wed, 10 Apr 2024 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 09:26 PM IST
सार

LS Polls 2024: दौसा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सरकार कांग्रेस की रही। सीएम ने आरोप लगाया कि लेकिन 70 सालों में इस कांग्रेस ने देश में सिर्फ भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। अब कांग्रेसी कहते हैं कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है।
 

विज्ञापन
LS Polls: CM Bhajan Lal says Congress itself is involved in Jal Jeevan Mission scam, talk about ED-CBI misuse
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को हेलिकॉप्टर से लोकसभा क्षेत्र के बहरावंडा में जनसभा करने पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और दौसा लोकसभा प्रभारी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी सीएम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सरकार कांग्रेस की रही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन 70 सालों में इस कांग्रेस ने देश में सिर्फ भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। अब कांग्रेसी कहते हैं कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भी भारी भ्रष्टाचार किया था। ऐसे में क्या इन भ्रष्टाचारियों को छोड़ना चाहिए? प्रधानमंत्री का नारा है ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा और खाया है उसे भी वापिस लूंगा’। इसलिए भ्रष्टाचारियों के पास ईडी तो आएगी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस ने देश में हमेशा लूट और झूठ का काम किया है। कांग्रेस ने देश के हर व्यक्ति को जाति में बांटकर सिर्फ वोट की राजनीति की है।
विज्ञापन


भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं हुई। लेकिन 17 पेपर लीक हो गए, जिससे युवाओं को अपना भविष्य अंधेरे में नजर आने लगा। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमने एसआईटी का गठन किया और पेपर लीक मामले में 85 लोगों को जेल में डाला है। उन्होंने कहा कि अभी तो जो गिरफ्तार हुए हैं, ये वे लोग हैं जिन्होंने पेपर खरीदा था और पेपर पास किया था। लेकिन अभी तो वे लोग बाकी हैं जिन्होंने पेपर लीक की योजना बनाई थी। पेपर लीक मामले में कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि हमारा राजस्थान शांति का प्रदेश है। शक्ति और भक्ति का प्रदेश है। वहीं, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकार है। जहां गैंगस्टरों की पार नहीं पड़ती थी। ऐसे में वे राजस्थान में आते थे। शांति और भक्ति वाले प्रदेश में बंदूक के दम पर किसी व्यापारी को गैंगस्टर धमकाकर चले जाते थे। कहीं गोली चलाकर चले जाते थे। लेकिन हमने कहा कि ये शांति की धरती है, यहां किसी को अशांति नहीं करने दी जाएगी। इसके चलते भाजपा सरकार ने प्रदेश में एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाने का काम किया। अब हम गैंगस्टरों को चुनौती देकर कहते हैं कि अगर कोई भी राजस्थान में आएगा तो वह किसी भी सूरत में वापिस नहीं जाएगा। राजस्थान में गैंगस्टर नहीं चलेगा। इस दौरान सीएम ने भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा को दौसा लोकसभा क्षेत्र से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed