{"_id":"65d77e251f9e5707f10807f8","slug":"lakhs-of-liters-of-water-flowed-on-road-in-dausa-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लो सरकार: यहां तो लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है, सुध लेने को कोई तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देख लो सरकार: यहां तो लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है, सुध लेने को कोई तैयार नहीं
Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
सार
दौसा शहर में वैसे तो हमेशा ही पानी की किल्लत बनी रहती है। लेकिन गर्मियों के समय यह किल्लत ज्यादा बढ़ जाती है। इस पानी की किल्लत के बीच शहर में जिस दिन किसी भी इलाके में सप्लाई होनी होती है, अधिकांश सप्लाई वाले इलाके में अमृत जैसा पानी लाइन लीकेज होने की वजह से बह जाता है।
विज्ञापन
सड़क पर बहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के गुप्तेश्वर रोड पर बिजली की लाइन डालने की बात सामने आ रही है। इन्हीं लाइनों से पानी की पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। इससे लोगों को जरूरत का पानी तो मिल नहीं रहा, ऊपर से कभी लीकेज और कभी लाइन टूटने की वजह से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बेहिसाब निकल जाता है।
विज्ञापन
यशोधारा लॉन के इलाके गुप्तेश्वर रोड पर पानी की सप्लाई की गई थी। लेकिन बिजली निगम और जलदाय विभाग द्वारा खोदी जा रही सड़क पर पानी की पाइप लाइन टूट गई। ऐसे में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया, ऐसा शहर में पहली बार नहीं, बल्कि कई बार होता है।
विज्ञापन
जबकि पानी सप्लाई की शहर में हालात यह बनी हुई है कि कम से कम एक सप्ताह में पानी की सप्लाई होती है और सप्लाई के दिन ही लीकेज समाने आता है। ऐसे में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पाता। पाइप लाइन लीकेज के कारण काफी देर तक पानी व्यर्थ बहता रहा। लोगों द्वारा सूचना देने के बावजूद भी सप्लाई बंद नहीं की गई। नागरिकों ने बताया कि आए दिन हो रहे लीकेज से पानी की बर्बादी तो हो ही रही है, इसके साथ ही पाइप लाइन में गंदा पानी भी आ रहा है।
विज्ञापन
इस लीकेज के दौरान हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई कि पीडब्ल्यूडी द्वारा कुछ महीने पहले गुप्तेश्वर रोड पर नया रोड निर्माण किया गया था, जो इस लीकेज के सामने आते ही उखड़ता हुआ नजर आया।