फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Gajendra Singh Shekhawat Takes Aim at Former Congress Government Praises Bhajan Lal Government

Dausa: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- भजनलाल का पग फेरा है, राजस्थान में सरकार संभालते ही होने लगे धमाधम काम

Mon, 26 Feb 2024 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

Dausa: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहुंचने से पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लालसोट पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। लालसोट में आम जनता को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि गहलोत सरकार ऐसी कमजोर सरकार थी, जिन्होंने कभी नदी जोड़ने के प्रकल्पों पर विचार नहीं किया और इस मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat Takes Aim at Former Congress Government Praises Bhajan Lal Government
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2013 में आपने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी, उसके बाद लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को देश ने प्रधानमंत्री बनाया। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले कहा कि मेरी सरकार गरीब, वंचित, युवा, महिला इन सबको जीवन के बदलने का काम करेगी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आदरणीय जनता ने हमें देश चलाने के लिए नहीं बल्कि देश बदलने का मौका दिया है और देश बदलने का रास्ता गरीब और किसान के घर होकर निकलता है।

विज्ञापन


उसके जीवन में खुशहाली लाने का रास्ता पानी है, पानी से ही गरीब और किसान के घर में खुशहाली आ सकती है। उस 5 साल के दरमियान प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक योजनाएं बनाई जो गरीब और किसानों को कल्याणकारी साबित हुई। जिसमें किसी भी तरह का जाति और भेदभाव नहीं था, तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए मोदी जी ने संकल्प लिया। संकल्प का परिणाम यह हुआ कि वह योजनाएं गरीबों के घर तक पहुंची, जिसके चलते हर गरीब आदमी को घर मिला, बिजली मिली और करोड़ों घरों तक शौचालय पहुंचे। इसके साथ ही हर गांव तक सड़क भी पहुंचने लगी, हर आदमी को सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाया गया। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते हुए नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान कार्ड योजना भी लागू किया, यह परिवर्तन हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में।

विज्ञापन

आपके आशीर्वाद से मुझे दी गई जिम्मेदारी
शेखावत में आगे कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए जल संसाधन पूरे करने होंगे। जल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी पड़ेगी, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक मंत्रालय का गठन किया। तकरीबन 10 से 12 मंत्रालय जोड़कर एक मंत्रालय बनाया और वह मंत्रालय था जल शक्ति मंत्रालय, जिसकी जिम्मेदारी आपके आशीर्वाद से मुझे दी गई। मुझे कहा गया की हर घर तक पीने का पानी आपको पहुंचना है और आज मुझे गर्व है कि पिछले मेरे 4 साल के कार्यकाल में 75% घरों तक पीने का पानी पहुंच गया है, जबकि 4 साल पहले मात्र 16% तक पीने का पानी पहुंचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


80 परियोजनाएं पूरी कर चुके
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था कि देश के हर किसान के खेत को पानी मिलना चाहिए, इसी बात को लेकर हम आगे बढ़े। 40 सालों से देश में पुरानी परियोजनाएं अटकी पड़ी थी। जिनमें से हमने 106 परियोजनाओं को चिन्हित करके और उन पर काम किया। आज हम लगभग 80 परियोजनाएं पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed