फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   DSP Uday Meena Assault Case Three policemen were suspended in case of assault on youth

DSP Uday Meena Assault Case: युवक से मारपीट मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, ये रहा पूरा मामला

Fri, 14 Jun 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 10:26 PM IST
सार

दौसा जिले के लालसोट में पुलिस अधिकारी अफसर सहित अन्य कर्मियों की दबंगई का वीडियो सामने आया था। इसमें रात में सो रहे युवक को जगाकर बेरहमी से मारपीट की गई थी। दौसा एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
DSP Uday Meena Assault Case Three policemen were suspended in case of assault on youth
रंजीता शर्मा, पुलिस अधीक्षक (दौसा) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा के द्वारा मारपीट वाले वायरल वीडियो की जांच लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने की। जांच के दौरान मारपीट करना सही पाया गया।अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मारपीट के दौरान ये तीनों पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवा को सोशल मीडिया पर लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा का लालसोट के एक व्यक्ति को मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस प्रकरण में दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने वायरल वीडियो की जांच लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को सौंपी थी। अब इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट प्रमाणित होने के चलते गाज गिरी है।
विज्ञापन


दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने लालसोट डीएसपी उदय मीणा की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को भेज दी है। इस पर अभी उदय मीणा पर कार्रवाई होना बाकी है। लाइन हाजिर हुए तीन पुलिसकर्मियों में लालसोट थाना डीओ एएसआई राम सिंह गुर्जर, कांस्टेबल मुकेश और बजरंग को लाइन हाजिर किया गया है। इस पूरे मामले में लोगों को अब लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा पर कार्रवाई होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed