फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   dausa zila parishad election ias sumer singh gurjar wife pinky gurjar ward 13 triangular contest

दौसा जिला परिषद चुनाव: आईएएस अधिकारी की पत्नी पिंकी गुर्जर मैदान में, वार्ड-13 में त्रिकोणीय मुकाबला

Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिला परिषद चुनाव में 1998 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर भाजपा के टिकट पर वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ रही हैं। वे गांव-गांव जाकर सादगी से प्रचार कर रही हैं और लोगों से समर्थन मांग रही हैं।

विज्ञापन
dausa zila parishad election ias sumer singh gurjar wife pinky gurjar ward 13 triangular contest
IAS अधिकारी की पत्नी पिंकी गुर्जर मैदान में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिला परिषद चुनाव में इस बार एक सीट खासा चर्चा में है। 1998 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वार्ड संख्या 13 से जिला परिषद सदस्य का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान पिंकी गुर्जर का सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सरकारी बंगले और प्रशासनिक रुतबे की सुख-सुविधाओं से अलग वे गांव-गांव पहुंचकर लोगों से वोट मांग रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों से मिलकर हाथ जोड़ रही हैं और घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर सादगी से मांग रहीं वोट

आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर मूल रूप से दौसा जिले के धूलकोट गांव के रहने वाले हैं। अपने प्रशासनिक कॅरिअर में उन्होंने उपजिलाधिकारी, उपायुक्त और प्रमुख सचिव जैसे अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। अब उनका परिवार प्रशासनिक गलियारों से निकलकर सीधे चुनावी मैदान में जनता के बीच पहुंचा है।

विज्ञापन

पिंकी गुर्जर बिना किसी तामझाम के गांव की गलियों और सड़कों पर प्रचार कर रही हैं। वे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और समर्थन मांग रही हैं। उनके चुनाव प्रचार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 13 में त्रिकोणीय मुकाबला

भाजपा की ओर से पिंकी गुर्जर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वार्ड संख्या 13 का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, इस सीट पर उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही है। कांग्रेस ने यहां कप्तान सिंह गुर्जर को मैदान में उतारा है, जो पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश भट्ट भी दोनों प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में वार्ड 13 में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। स्थानीय मतदाता तीनों प्रत्याशियों की कार्यशैली और चुनावी वादों को परख रहे हैं। अब मतदान के बाद ही साफ होगा कि इस सीट पर किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिलता है।

दौसा की चार हॉट सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दौसा जिला परिषद चुनाव में बड़े नामों की मौजूदगी सिर्फ वार्ड 13 तक सीमित नहीं है। जिले की चार हॉट सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन सीटों पर आईएएस अधिकारी की पत्नी के अलावा एक विधायक की मां, पूर्व मंत्री की बेटी और एक विधायक की पत्नी भी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया के पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे चरण के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान के बाद ही तय होगा कि इन चर्चित सीटों पर जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed