{"_id":"65ce273a5d847eec240a8f80","slug":"dausa-yuva-mitra-death-case-demand-from-ashok-gehlot-government-to-appoint-youth-friends-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Yuva Mitra Death Case: गहलोत की सरकार से युवा मित्रों को नियुक्ति देने की मांग, मृतक के परिवार से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Yuva Mitra Death Case: गहलोत की सरकार से युवा मित्रों को नियुक्ति देने की मांग, मृतक के परिवार से मिले
Thu, 15 Feb 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:31 PM IST
सार
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, युवा साथी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का प्रमाण है। परिवार के साथ हमारी गहन सहानुभूति है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार से मिलते हुए कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले में लालसोट तहसील के झापदा गांव में गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव गांधी युवा मित्र की मौत के बाद शोक जताया और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना भी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि युवा साथी का हुआ यह असामयिक निधन अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का प्रमाण है। गुप्ता परिवार के साथ हमारी गहन सहानुभूति है। कांग्रेस युवा मित्रों के हक की लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी है एवं इन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पूर्व राजकुमार गुप्ता की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। जो राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कर रहे थे, उसकी मौत के बाद अशोक गहलोत गुप्ता के शोक संतृप्त परिवार को शांत्वना देने पहुंचे। जहां भाजपा की भजनलाल सरकार हमला बोलते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि भजनलाल सरकार द्वारा राजीव गांधी युवा इंटर्नशिप योजना समाप्ति से रोजगार चले जाने के कारण अवसाद से दिवंगत हुए युवा राजकुमार गुप्ता के गांव निवास पर परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री के निवास पर जब राजीव गांधी युवा मित्र महिलाएं धरना देने पहुंची तो पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें घसीट-घसीट कर बाहर निकल गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी उम्मीद कम से कम मैं तो नहीं करता था।इसलिए राजीव गांधी युवा मित्रों के संघर्ष के साथ हम खड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा मिलकर विधानसभा के अंदर आवाज उठा रहे हैं और राजस्थान सरकार से मांग कर रहे हैं कि अभिलंब राजीव गांधी युवा मित्रों को नियुक्त दी जाए, जिसके लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर अशोक गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।