फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa SP Ranjita Sharma released transfer list of police officers revised transfer list of Additional SP

Dausa: SP रंजीता शर्मा ने थानाधिकारियों की तबादला सूची जारी की, एडिशनल एसपी के ट्रांसफर लिस्ट को संशोधित किया

Fri, 23 Feb 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

दौसा जिले की पुलिस कप्तान रंजीता शर्मा ने थाना अधिकारियों के नई तबादला लिस्ट को जारी कर दिया है। साथ ही एडिशनल एसपी के तबादला सूची को संशोधित किया है।

विज्ञापन
Dausa SP Ranjita Sharma released transfer list of police officers revised transfer list of Additional SP
SP रंजीता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के बाद अब पुलिसकर्मियों को तबादले की चिंता सता रही है। इसी बीच भजनलाल सरकार में तबादलों के दौर के सिलसिले जारी होने के बीच दौसा पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले लिस्ट के ऊपर लिस्ट जारी कर निरीक्षक और उपनिरीक्षक के विभिन्न थानों के थानेदारों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


इन तबादलों में सबसे मजेदार बात यह है कि डबल इंजन की सरकार ने आईपीएस की तबादला लिस्ट जारी की, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए थे। तत्कालीन एसपी वंदिता राणा के तबादले के बाद एसपी के चार्ज बतौर 12 घंटे के एएसपी शंकरलाल मीणा ने 20 फरवरी को एक आदेश जारी करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया था। लेकिन अब दौसा पुलिस की नई कप्तान रंजीता शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने साथ एक्शन लेते हुए 12 घंटे में जारी लिस्ट को निरस्त करते हुए 28 पुलिस अफसरों की नई लिस्ट जारी कर जॉइन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले भर के अंदर 12 घंटे में पुलिस महकमे के तबादले की लिस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिरकार, जिन अफसरों के तबादले एएसपी शंकरलाल मीणा ने किए थे, उन्हें 22 फरवरी को एसपी रंजीता शर्मा ने संशोधित सूची जारी की है। इस नई लिस्ट में कुछ तबादले ऐसे हैं, जिन्हें यथावत भी रखा गया है। माना तो यह भी जा रहा कि 20 फरवरी को जारी लिस्ट में अफसरों के मनपसंद थाने में तबादले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रंजीता शर्मा ने गुरुवार देर रात नई संशोधित लिस्ट जारी की है, जिसमें पुलिस निरीक्षक हवा सिंह को बसवा से सदर थाना प्रभारी, सोहन लाल को साइबर थाना से दौसा सदर थाना, सुरेश कुमार को प्रभारी मानव तस्करी यूनिट से मानपुरथाना थानाधिकारी, महावीर सिंह को पुलिस लाइन से सिकंदरा थानाधिकारी, सुरेन्द्र मलिक सीकर रेंज से आए पुलिस निरीक्षक को बांदीकुई थाना प्रभारी, हुसैन अली जयपुर आयुक्तालय से जयपुर से थाना नांगल राजावतान करते हुए सुणीलाल को महिला थाना से अपराध सहायक शाखा हाजा कार्यालय, प्रेमचंद को पुलिस लाइन से प्रभारी मानव तस्करी यूनिट, संजय शर्मा जिला अलवर से साइबर थाना लगाया गया है। इन नौ पुलिस निरीक्षक को थानाधिकारी लगाया है।

इस सूची में 19 उपनिरीक्षकों को भी थाना प्रभारी नियुक्त किया है, जिसमें उपनिरीक्षक बुद्धि प्रसाद को प्रभारी साइबर सेल कार्यालय हाजा थानाधिकारी रामगढ़ पचवारा लगाया। वहीं, रघुवीर सिंह को थानाधिकारी झांपदा से थाना राहुवास, सुरेन्द्र सिंह को थाना सलेमपुर से थाना बैजूपाडा़, गौरव प्रधान को सदर थाना से थाना मेहंदीपुर बालाजी, गोपाललाल को थाना राहुवास से थाना लवाण, मदनलाल थानाधिकारी रामगढ़ पचवारा से थानाधिकारी झांपदा, हरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थानाधिकारी सलेमपुर, महावीर सिंह पुलिस लाइन से थानाधिकारी पापड़दा, सत्यवीर सिंह को पुलिस लाइन से रीडर पुलिस अधीक्षक दौसा, रजवंत सिंह प्रभारी जिला विशेष शाखा कार्यालय से प्रभारी चौकी भांडारेज थाना सदर थाने पर लगाया गया है।

वहीं, राधेश्याम नरूका थानाधिकारी बैजूपाड़ा से प्रभारी चौकी कस्बा कोतवाली, फूलचंद पुलिस लाइन दौसा से प्रभारी लांकामोड़, नेतराम को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष शाखा कार्यालय, कैलाश चंदस्थानांतरणाधीन उदयपुर रेंज बांसवाड़ा से प्रभारी मुकरपुरा चौकी, विजय राज को पुलिस लाइन से लालसोट थाना, संतचरण सिंह को पुलिस लाइन से सिकंदरा, भरतलाल को पुलिस लाइन से थाना बांदीकुई, रमाशंकर पुलिस लाइन से साइबर थाना दौसा और चंद्रशेखर स्थानांतरणाधीन सीकर रेंज नीमकाथाना से थाना कोतवाली उपनिरीक्षकों के तबादले कर एसपी रंजीता शर्मा ने लिस्ट जारी की है।

थानाधिकारी की लिस्ट के बाद अब सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की एक लंबी सूची आने की संभावनाएं लगाई जा रही है। तत्कालीन गहलोत सरकार के लम्बे समय से पुलिस महकमे में जमे कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल और कई पदों पर लंबे समय से थानों में जमे हैं। अब उनको अपने तबादलों की चिंता सताने लगी है।

सीएमएचओ डाॅ. मीणा ने संभाला कार्यभार
दौसा में नव-नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सीताराम मीणा सहित उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डाॅ. महेन्द्र सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दोनों अधिकारियों का कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफा बांध व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दौसा सीएमएचओ डाॅ. मीणा ने यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते ही कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से करें। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा राज्य स्तर से जारी आदेशों की तुरंत पालना और पालना रिपोर्ट यथा समय हो। साथ ही कहा कि आमजन के कार्यों के प्रति और प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और यह ध्यान रखा जाए कि सभी कार्य समय पर हों।




इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी गौरव गुप्ता, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा सैनी, जिला आशा समन्वयक गणपत चैधरी, जिला लेखा प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जेपी शर्मा, बीपीएम लालसोट बसंत कौशिक, संस्थापन प्रभारी दामोदर सैनी, प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश मीणा, जिला अध्यक्ष राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ दौसा के मुकेश बैरवा, मलखान मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सूरज शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुल्तान सिंह, महेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, टीकम सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed