फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Social organizations united to get justice for Sachin

Dausa: सचिन को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए सामाजिक संगठन; पीड़ित परिवार के साथ कलेक्टर के यहां लगाई गुहार

Mon, 11 Mar 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Mar 2024 07:26 PM IST
सार

सचिन की मौत के बाद प्रशासन ने परिवार को आश्वासन तो दिए, लेकिन धरातल पर क्रियान्वित नहीं हो पाए। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Dausa: Social organizations united to get justice for Sachin
कलेक्टर ऑफिस पहुंचे सामाजिक संगठन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के सचिन शर्मा की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने की वजह से मौत के मामले में सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री ने न्याय की गुहार लगाई। सचिन की मौत के बाद प्रशासन ने परिवार को आश्वासन तो दिए, लेकिन धरातल पर क्रियान्वित नहीं हो पाए। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने सचिन के परिवार के साथ सरकार के नाम जिला कलेक्टर और राज्य सरकार के दिए गए आश्वासन पर न्याय की मांग उठाई है।

विज्ञापन


दौसा के मृतक सचिन शर्मा के पिताजी की उपस्थिति में समाज के विभिन्न संगठनों ने कलेक्टर साहब को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में पीड़ित परिवार को जो राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वाशनों को याद दिलाया गया। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा अब तक दी गई आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई। चर्चा में पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के माध्यम से सरकार से मृतक की माता को सरकारी नौकरी,आवासीय योजना के तहत मकान और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उचित न्याय की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजकर पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, हेमेन्द्र शर्मा विप्र फ़ाउन्डेशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गजेंद्र झाला, मनीष लाटा, युवा राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष शिरीष शर्मा, कमलेश अचलपुरा, नीरज हरियाणा, नीरज गार्गी, अशोक भागोती, शिव चरण गुरुखेड़ा, नरेंद्र जोशी, एडवोकेट दीपक शर्मा, एडवोकेट सेदुराम शर्मा एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed