फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Road accident due to burst tire of a pickup full of animals, 2 people died, one in critical condition

Dausa : पशुओं से भरी पिकअप का टायर फटने से हुआ सड़क हादसा, दो की हुई मौत एक की हालत गंभीर, दो पशु भी मरे

Fri, 02 Aug 2024 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:00 PM IST
सार

जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पशुओं से भरी पिकअप का टायर फटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप में भैंसें लदी हुई थीं, जिनमें से दो की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

विज्ञापन
Dausa: Road accident due to burst tire of a pickup full of animals, 2 people died, one in critical condition
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कल देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों समेत दो भैसों की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज का दौसा जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


हादसा राहुवास थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक पशुओं से भरी पिकअप का टायर फटने से हुआ। जिससे पिकअप के अचानक रुक जाने से पीछे तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलटने के कारण चालक की पिकअप के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप में 7 भैंसें लदी हुई थीं, जिनमें से 2 की मौत हो गई। पिकअप चालक और कैंटर चालक दोनों ही दिल्ली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची राहुवास थानाधिकारी रघुवीर सिंह बताया कि मामला देर रात 2:30 बजे का है, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक पिकअप को कैंटर ने पीछे टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक पिन्टू बंजारा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनमें से भी एक राजू बंजारा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं शेरू बंजारा का इलाज अस्पताल में जारी है, जिसकी हालत भी नाज़ुक बनी हुई है। राहुवास थाना पुलिस मामले जांच में जुटी है लेकिन जब से एक्सप्रेस हाईवे चालू हुआ है तब से अब तक यहां कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed