फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Thyroid treatment given to a patient admitted for typhoid, action will be taken on negligence

Dausa News: टाइफाइड के लिए भर्ती मरीज को दिया थायराइड का इलाज, सीएमएचओ बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 21 May 2024 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 10:56 AM IST
सार

जिले के बांदीकुई के एक निजी अस्पताल में पीलिया और टाइफाइड के इलाज के लिए भर्ती किए मरीज को डॉक्टर ने थायराइड का इलाज दे दिया। इतना ही राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना के तहत पैसा भी वसूल कर लिया गया। मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
Dausa News: Thyroid treatment given to a patient admitted for typhoid, action will be taken on negligence
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदीकुई के कट्टा अस्पताल में पीलिया और टाइफाइड के इलाज के लिए भर्ती किए गए मरीज को थायराइड का इलाज देने का मामला सामने आया है। मामले में न केवल मरीज को गलत इलाज दिया गया बल्कि आरजीएचएस के तहत भर्ती मरीज से पैसा भी वसूला गया। मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी लेकर अस्पताल के रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 17 मई को कट्टा हॉस्पिटल में एक सरकारी शिक्षक ने अपनी 74 वर्षीय मां को पीलिया, टाइफाइड और पथरी के इलाज के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल में एक नाम के दो मरीजों की भर्ती के कारण यह गफलत हुई और रिपोर्ट बदलने के कारण कमला नाम की दो महिला मरीजों के भर्ती होने के चलते टाइफाइड की मरीज को थायराइड का इलाज देने का मामला प्रकाश में आया। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने बांदीकुई शहर के बसवा रोड स्थित कट्टा हॉस्पिटल में जाकर मामले की जानकारी ली और वहां के रिकॉर्ड जब्त कर लिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सुनील कट्टा ने माना है कि RGHS के कार्ड से भर्ती कमला देवी को थायराइड की दवा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्पिटल का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पूर्व भी लापरवाही के कई नमूने सामने आते रहे हैं, जिसके चलते हाल ही में कट्टा हॉस्पिटल के खिलाफ न्यायालय ने लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया था। अब यह नया मामला सामने आने के बाद अब चिकित्सा विभाग द्वारा लिए जाने वाले एक्शन पर सबकी निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed