फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Three vehicles collided on the express-way near Lalsot, road accident claimed two lives

Dausa News: लालसोट के पास एक्सप्रेस-वे पर तीन वाहन आपस में भिड़े, सड़क हादसे ने ली दो की जान

Mon, 20 May 2024 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 04:11 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगातार बढ़ते हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे  हैं। आज ही एक नया हादसा दौसा के लालसोट में देखने मिला, जहां एक साथ तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dausa News: Three vehicles collided on the express-way near Lalsot, road accident claimed two lives
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर लालसोट के नजदीक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक साथ तीन वाहनों के भिड़ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अभी कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की पड़ताल जुटी गई है। झापदा पुलिस थानाधिकारी मदन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संवासा के समीप एक खराब ट्रक को दूसरा ट्रक टोचन करके ले जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे तूड़ी से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में  इलाज जारी है। खबर लिखे जाने मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे चालू होने के बाद अब तक न जाने कितने सड़क हादसे यहां हो चुके हैं। हाल ही में एक जानवर के बीच रास्ते में आने के कारण कार पलटने से यहां तीन लोगों की मौत हो गई थी और अब यह हादसा हो गया। एक्सप्रेस हाईवे इसीलिए बनाया गया था कि हाई स्पीड वाहनों के कारण दुर्घटनाएं कम हों लेकिन यहां तो किसी न किसी कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन और सरकार को इन मामलों को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही कोई ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है ताकि इन हादसों से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed