फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Three arrested for kidnapping and raping a minor after school holidays

Dausa News: नाबालिग से हैवानियत, स्कूल की छुट्टी के बाद अगवा कर ले गए आरोपी, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 09:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Mar 2024 09:26 AM IST
सार

स्कूल की छुट्टी के बाद तीन लड़के बाइक पर अगवा कर ले गए। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dausa News: Three arrested for kidnapping and raping a minor after school holidays
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की लवाण थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात के समय काम में ली गई बाइक को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन


दौसा जिले के लवाण थाने में पीड़िता नाबालिग स्कूली छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री और भतीजी को स्कूल की छुट्टी के बाद तीन लड़के बाइक पर अगवा कर ले गए। आरोपी बाद में भतीजी को घर के पास रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। वहीं, नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गए। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए लवाण थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह ने टीम गठित कर नाबालिग छात्रा की तालाश शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा को आरोपी दीपक यादव के पास से दस्तयाब किया गया है। आरोपी दीपक को डिटेन किया गया। ऐसे में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान डिटेन किए गए आरोपी दीपक यादव पुत्र चौथूराम यादव निवासी बांसखो जयपुर की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी की निशानदेही पर आरोपी कृष्ण कुमावत पुत्र टिकलू कुमावत निवासी श्रीनगर पाटन तुंगा और अजय कुमार सैनी पुत्र सुभाष चंद्र सैनी निवासी बांसखों को डिटेन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की बाइक को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed