फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Smugglers were taking cows in an ambulance, police rescued them

Dausa News: गो तस्करों का नया हथकंडा; एंबुलेंस भरकर ले जा रहे थे पशु, पुलिस ने पीछा किया तो छोड़कर भागे

Tue, 06 Aug 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

दौसा गो तस्करों ने अब तस्करी का एक और नया फार्मूला इजाद किया है। तस्कर अब तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Dausa News: Smugglers were taking cows in an ambulance, police rescued them
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में गो तस्करों ने तस्करी के लिए एक नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। तस्कर अब गायों की तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि दौसा कंट्रोल रूम से बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर गायों को एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी अपनी टीम के साथ बनियाना मटवास गांव की रोड पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि गो तस्करों के फरार होने के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी में एक तमंचा, पशुओं को बांधने वाली रस्सी के साथ एक और नीली बत्ती मिली है। नीली बत्ती मिलने के कारण अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह लोग गो तस्करी के साथ किसी नए वाहन चोरी की फिराक में भी थे। साथ ही जिस वाहन को गो तस्करी में काम लिया जा रहा था हो सकता है ये भी चोरी का हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed