{"_id":"65f5c2384858fb73d60ffc2d","slug":"dausa-news-sarpanch-assaulted-bdo-babulal-meena-case-registered-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सरपंच ने बीडीओ के साथ की मारपीट, कागजात फाड़े, फोन भी तोड़ा, सीसीटीवी कैद हुई घटना, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सरपंच ने बीडीओ के साथ की मारपीट, कागजात फाड़े, फोन भी तोड़ा, सीसीटीवी कैद हुई घटना, जानें मामला
Sat, 16 Mar 2024 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:31 PM IST
सार
बीडीओ बाबूलाल मीना ने बताया कि उसने मारपीट का मामला मानपुर थाने में सरपंच और उसके सहयोगी ड्राइवर के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते बीडीओ बाबूलाल मीना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के सिकराय में ग्राम पंचायत के कार्यों की स्वीकृति नहीं होने से नाराज एक सरपंच ने पंचायत समिति बीडीओ बाबूलाल मीना के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान सरपंच ने बीडीओ का मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। वहीं, बीडीओ के साथ हुए घटनाक्रम का वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज में सरपंच और उसके साथ मौजूद व्यक्ति बीडीओ के साथ हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ बाबूलाल मीना ने बताया कि उसने मारपीट का मामला मानपुर थाने में सरपंच और उसके सहयोगी ड्राइवर के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विकास अधिकारी बाबूलाल मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार और रविवार को ऑफिस खुला रखने के आदेश जिला परिषद सीईओ को ओर से थे। इसके लिए हमें ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के रनिंग कामों की सूचना बनाकर जिला परिषद को भेजनी थी। इसके चलते ऑफिस में अकाउंटेंट और मैं ऑफिस में बैठकर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ठिकरिया सरपंच कमलेश मीना ऑफिस में आया और उसने ग्राम पंचायत के काम स्वीकृत नहीं होने के बारे में पूछा। इसपर मैंने उसे कहा कि उक्त कार्य को प्लान में जुड़वाने के बाद स्वीकृत कर दिए जाएंगे। फिलहाल आप इस संबंध में प्रधान से बात कीजिए। इस बात पर सरपंच कमलेश मीना और उसके ड्राइवर बलराम पुत्र सांवरलाल मीना ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही मेरा मोबाइल तोड़ दिया और सरकारी कागजात फाड़ दिए।
उधर, मानपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीडीओ की रिपोर्ट पर सरपंच और उसके सहयोगी के खिलाफ धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।