{"_id":"65ef20fc3433ce11200435dc","slug":"dausa-news-mp-meena-demands-from-railway-officials-for-expansion-of-facilities-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सुविधा विस्तार के लिए सांसद मीणा ने रेलवे अधिकारियों से रखी मांग, स्टेशन का नाम बदलने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सुविधा विस्तार के लिए सांसद मीणा ने रेलवे अधिकारियों से रखी मांग, स्टेशन का नाम बदलने पर हुई चर्चा
Mon, 11 Mar 2024 08:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:49 PM IST
सार
रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा में दौसा सांसद जसकौर मीना दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन में रेलवे स्टेशन का नाम बदलने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी से बात करतीं सांसद जसकौर मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा सांसद जसकौर मीना ने दौसा लोकसभा क्षेत्र में और नई सुविधाओं को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
दौसा सांसद जसकौर मीना ने बताया कि आज उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के महाप्रबंधक अमिताभ के साथ मेरे संसदीय क्षेत्र दौसा के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों की सुविधा विस्तार से संबंधित सार्थक चर्चा हुई है।
विज्ञापन
इस वार्ता में दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन में रेलवे स्टेशन का नाम सलेमपुरा अरनिया खुर्द के स्थान पर अरण्या कलां रेलवे स्टेशन करने, दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन के मध्य ग्राम श्रीरामचंद्रपुरा उर्फ नयागांव के निवासियों को रास्ता दिलवाने पर बात हुई।
विज्ञापन
साथ ही काली का फाटक नं. 192 CEI बांसखो से जयपुर की ओर, को 24 घंटे चालू रखने और ग्राम नयावास (जरड़ा ढाणी) तहसील राहुवास जिला दौसा से गुजर रही दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन से आम रास्ता बंद न हो जिस हेतु अंडरपास के निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं के सुधार से संबंधित बिंदु सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे शशांक एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे शशि किरण सहित रेलवे के कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।