{"_id":"66275d3e9dcc5f0e300acd48","slug":"dausa-news-modi-factor-did-not-work-this-time-will-win-by-more-than-one-lakh-votes-said-murarilal-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: अबकी बार नहीं चला मोदी फैक्टर, एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे- बोले मुरारीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: अबकी बार नहीं चला मोदी फैक्टर, एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे- बोले मुरारीलाल
Tue, 23 Apr 2024 12:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:33 PM IST
सार
दौसा लोकसभा क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, यहां मतदान का प्रतिशत सिर्फ 55.70 रहा। कम मतदान के कारण कांग्रेस यहां अपनी जीत पक्की मान रही है लेकिन भाजपा का कहना है कि कम मतदान का मतलब यह भी माना जा सकता है कि लोग बदलाव नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
मुरारीलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले चरण के मतदान को खत्म हुए चार दिन हो चुके हैं। हार-जीत का परिणाम ईवीएम में कैद हो चुका है। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत का अनुमान लगा रहे हैं। कम मतदान होने से कांग्रेस जहां अपनी जीत पक्की मानकर बैठी है, वहीं भाजपा का कहना है कि कम मतदान का मतलब यह भी माना जा सकता है कि जनता बदलाव नहीं चाहती।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने अपनी जीत का दावा करते हुए एक लाख से अधिक मतों से अपनी जीत का आंकड़ा बताते हुए कहा कि हो सकता है अबकी बार केंद्र में सरकार ही कांग्रेस की बन जाए, मोदी फैक्टर अबकी बार नहीं चला है। मुरारीलाल की मानें तो उनका कहना तो यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा रोड शो को फायदा बीजेपी को नहीं मिलकर कांग्रेस को मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में भले मतदान का प्रतिशत कम रहा हो लेकिन वह वोट कांग्रेस को मिले हैं। बहरहाल किसे, कितने वोट मिले हैं यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन