फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News Minister Kirori Lal Meena counterattack on Ashok Gehlot statement

Dausa News: गहलोत के बयान पर मंत्री किरोड़ीलाल का पलटवार, बोले- मैं लोगों को फेस करने की हिम्मत रखता हूं

Thu, 22 Feb 2024 07:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित बालिका निशुल्क छात्रावास का शिलान्यास किया। मीडिया से बात करते हुए कहा, मेवात क्षेत्र में गोतस्करी और गौकशी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इस दौरान मंत्री मीणा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार भी किया।

विज्ञापन
Dausa News Minister Kirori Lal Meena counterattack on Ashok Gehlot statement
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा में एक कार्यक्रम में कहा कि मंत्री जब सत्ता में होता है तो जनता की समस्या का सामना करने से डरता है। लेकिन मैं उन लोगों में से हूं, जो जनता का सामना करते हैं। यह बात उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान के जवाब में दिया है, जिसमें गहलोत ने कहा था कि किरोड़ीलाल पहले तो बहुत आंदोलन करते थे। लेकिन जब राजीव गांधी मित्र उनके पास गए तो उन्होंने उनको धक्के देकर बहार निकाल दिया जाता है।

विज्ञापन


राजीव गांधी मित्रों के धरने पर मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर किरोड़ीलाल मीणा बोले, महिलाएं प्रायोजित रूप से भेजी गई थीं। कांग्रेस ने मेरे घर पर भेजा था, लेकिन फिर भी मैंने संबंधित अधिकारी से बात करके कहा कि लोकतंत्र के अंदर आंदोलन का अधिकार सबको है और जिस दिन यह महिला मेरे निवास पर आई थी, उस दिन मैं अपने निवास पर मौजूद नहीं था। आज कोई भी पीड़ित महिला, बेरोजगार या किसान मेरे पास आएगा तो मैं उसकी मदद करूंगा। क्योंकि मैंने भी प्रतिपक्ष में रहकर 678 आंदोलन किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण पर बोले मंत्री
पूरे देश में धर्मांतरण हो रहा है, नॉर्थ ईस्ट में बहुत हुआ है। उदयपुर में धर्मांतरण बहुत हुआ है। अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या इसके सहसंगठन नहीं होते तो बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होता। हमारी विचारधारा ऐसी है, जो धर्मांतरण को रोक रही है। किसी बहकावे में आ जाते हैं, उनको समझने का काम कर रहे हैं और धर्म में बने रहे प्रभोलन देकर दवाब डालकर धर्मांतरण किया जा रहा है। उनके खिलाफ कानून में प्रावधान है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed