फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Ghee worth Rs 5 lakh seized due to suspicion of being fake, samples sent for testing

Dausa News: नकली होने की आशंका के चलते 5 लाख का घी सीज किया, जांच के लिए सेंपल भेजे जिले में चल रही नाकाबंदी

Fri, 12 Apr 2024 05:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

जिले में चल रही नाकाबंदी के दौरान गुरुवार देर रात एसएसटी टीम ने नकली घी की आशंका के चलते 85 घी के पीपों को जब्त किया है। घी की कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Dausa News: Ghee worth Rs 5 lakh seized due to suspicion of being fake, samples sent for testing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर की जा रही नाकाबंदी के दौरान एसएसटी टीम ने गुरुवार देर रात नकली घी की आशंका से 85 घी के पीपे जब्त किए, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। जब्त घी को खाद्य सुरक्षा टीम की मौजूदगी में सीज किया गया। साथ ही घी का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


हालांकि सीज किए गए घी के असली या नकली होने के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में एसएसटी टीम द्वारा की जा रही नाकाबंदी की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। बालाजी थाने के एएसआई शीशराम आर्य ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान जांच करने पर एक कार में भारी मात्रा में घी मिला। घी के पीपों पर किसी कंपनी का लोगो नहीं होने से घी के नकली होने का संदेह हुआ, जिसके चलते मामले की सूचना जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीताराम मीना को दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाशचंद सैनी को मौके पर भेजकर नकली घी के 85 पीपे बालाजी मोड़ पर ही संचालित घी की फैक्ट्री में सीज किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैनी ने कहा कि चंद्रप्रकाश शर्मा नाम के व्यक्ति ने बालाजी मोड़ पर गणेश आईस फैक्ट्री के नाम से एक फर्म संचालित कर रखी है। ऐसे में फैक्ट्री से बिना किसी मार्का के घी को महवा में स्थित दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल घी का सैंपल लेकर घी को सीज कर दिया गया है। जांच में घी के नकली पाए जाने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed