फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Despite not knowing how to swim, students entered the water, two died due to drowning in the pond

Dausa News: तैरना नहीं आने के बावजूद पानी में उतरे छात्र, तालाब में डूबने से हुई दो की मौत

Wed, 17 Jul 2024 10:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

जिले के चांवडेडा गांव में तालाब में नहाने गए दो छात्रों की पानी डूबने से मौत हो गई। दोनों ही छात्र तैरना नहीं जानते थे और नहाने के लिए पानी में उतरे थे, लेकिन दलदल में फंसने के कारण पानी से निकल नहीं पाए और दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dausa News: Despite not knowing how to swim, students entered the water, two died due to drowning in the pond
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांवडेडा गांव में तालाब में नहाने उतरे 3 छात्रों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई दोनों ही मृतक तैरना नहीं आने के बावजूद पानी में उतरे थे। उधर तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पास में खेत में काम रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर तैराकों की सहायता से बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने छात्रों को फर्स्ट एड देने का प्रयास कर जान बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

विज्ञापन


इधर पानी में छात्रों के डूबने की सूचना पर सदर थाना पुलिस सूचना मिलने के करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची तब तक परिजन बच्चों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे चुके थे। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्रों की जांच में कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी सोहनलाल बताया कि मृतक कान्हा मीणा आठवीं का स्टूडेंट था और परिवार एकलौता बेटा था, जबकि मृतक मगन सिंह सातवीं कक्षा का स्टूडेंट था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed