फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Deputy CM said that Gehlot government did not work on the drainage system

Dausa News: बारिश से बिगड़े हालात पर बोलीं डिप्टी सीएम, गहलोत सरकार ने ड्रेनेज सिस्टम पर काम ही नहीं किया

Thu, 15 Aug 2024 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा की सरकार थी तब ड्रेनेज सिस्टम की अच्छी व्यवस्था थी। ऐसी हालत कभी नहीं हुई। इसी प्रकार ट्रैफिक, पानी, ऐसे हालात पहले नहीं हुए।

विज्ञापन
Dausa News: Deputy CM said that Gehlot government did not work on the drainage system
स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी सीएम दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारी बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल होने की बात पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पांच सालों न तो ड्रेनेज बनाया न सड़कें बनाईं न ही किसी प्रकार का रोजगार दिया। राजस्थान की जनता आज जिस तरह से कष्ट उठा रही है बहुत दुख की बात है। अब हमारी सरकार आ चुकी है। पूर्ण रूप से प्रयास किया जाएगा कि अगले मानसून में हम लोग ड्रेनेज सिस्टम में सुधार किया जाए। 

विज्ञापन


इधर, दीया कुमारी ने कहा मैं उस समय जोधपुर में थी। वहां भी मैंने यही देखा और दुख की बात है वहां की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का क्षेत्र था वहां 5 सालों ड्रेनेज व्यवस्था नहीं की न जयपुर में किसी शहर में कोई ड्रेनेज की व्यवस्था कांग्रेस कर पाई है। 
विज्ञापन


दौसा दीया में ने कहा कि स्ट्रांग वाटर ड्रेनेज बिल्कुल हमारे राजस्थान में नहीं है। उन्होंने तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब ड्रेनेज सिस्टम की अच्छी व्यवस्था थी। ऐसी हालत कभी नहीं हुई। इसी प्रकार ट्रैफिक, पानी, ऐसे हालात पहले नहीं हुए। इस बार हमने देखा बारिश ज्यादा हुई है। पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने राजस्थान में ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया ही नहीं इसी का परिणाम हम लोग अब देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया। इस का परिणाम है कि आज राजस्थान भर में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गए। यहां तक की जोधपुर जो पूर्व मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है वहां भी ड्रेनेज की कोई व्यवस्थाएं नहीं है। अब हमारी सरकार आई है तो सब काम सही होंगे।

इधर डिप्टी सीएम दीया कुमारी आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दौसा जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दौसा के पंडित नवल किशोर पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में शिरकत की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति ओत-प्रोत कार्यक्रमों प्रस्तुति दी। इस दौरान जिले  की 52 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इस दौरान कहा कि हमारा राजस्थान विकसित राजस्थान बनने की ओर बढ़ रहा है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान और प्रधानमंत्री हमारे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश को आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना का कार्य हुआ है PM मोदी ने अब जो लक्ष्य रखा है कि हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। अब यह एक बड़ा सरहनीय कार्य है इसी तरह राजस्थान में भी हम लोग ने हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं। 


अब आने वाले कुछ समय में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध व तरीके से सबका विकास का भी होगा। जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा उसको भी जो अंतिम क्षोर पर है ।मतलब ये कि जिसको कुछ भी लाभ नहीं मिलता जो गरीब से गरीब से व्यक्ति है उसका लाभ उस तक कैसे पहुंचा जाए उस आदमी तक योजना कैसे पहुंचे  इसके लिए हम लोग पूरी तरह से प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed