{"_id":"662f8ba2ef75582202053e73","slug":"dausa-news-dead-body-of-a-woman-who-had-gone-to-collect-fodder-found-two-days-ago-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दो दिन पहले चारा लेने गई महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दो दिन पहले चारा लेने गई महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 29 Apr 2024 05:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:29 PM IST
सार
गुमशुदा अनीता मीना का शव गांव में ही ठाकर बाबा के स्थान के नजदीक मिला। बालाजी थाना अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अनीता मीणा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में अनीता पत्नी रामकेश निवासी नांदरी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लापता होने से पहले अनीता मीणा पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि 27 अप्रैल को रात 10 बजे के आसपास अनीता खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसके बाद वो लौटी नहीं। इसके बाद परेशान परिजनों ने इधर-उधर उधर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
उधर, काफी ढूंढने के बाद भी अनीता का कोई पता नहीं चला तो उसके पति रामकेश ने पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट मेहंदीपुर बालाजी थाने पर 28 अप्रैल को दर्ज करवा दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान सोमवार सुबह गुमशुदा अनीता मीना का शव मिला। महिला का शव गांव में ही ठाकर बाबा के स्थान के नजदीक मिला। इधर, शव मिलने की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
बालाजी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मौके पर दौसा एफएसएल और एमओबी टीम भी पहुंची। इसके बाद अब मेडिकल बोर्ड से डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि महिला के पति ने 28 अप्रैल को अपनी पत्नी अनीता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बालाजी थाना अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतका अनीता के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं कराई थी।