फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Crowd of devotees gathered in Balaji Sarkar on Hanuman Janmotsav

Dausa: बालाजी सरकार में हनुमान जन्मोत्सव की धूम; महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

Tue, 23 Apr 2024 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

हनुमान जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजा दरबार, दर्जनों कारीगरों ने मेहनत कर मंदिर के अंदर और बाहरी परिषर सहित बालाजी मोड़ से बालाजी बाईपास तक सजावट की।

विज्ञापन
Dausa News: Crowd of devotees gathered in Balaji Sarkar on Hanuman Janmotsav
बाला जी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले मे स्थित आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालाजी महाराज के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी सहित देश के कोने-कोने से बड़ी तादाद में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। 

विज्ञापन


सुबह महाआरती के आयोजन के दौरान मंदिर के सामने रोड पर श्रद्धालुओं ने महाआरती का लाभ उठाया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर बालाजी मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज ने बालाजी महाराज की  महाआरती की। इसके बाद बालाजी को चूरमे सहित छप्पनभोग महाप्रसादी का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


मेहंदीपुर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में भव्य सजावट करवाई गई। दर्जनों कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर मंदिर के अंदर और बाहरी परिषर सहित बालाजी मोड़ से बालाजी बाईपास तक सजावट कर आस्थाधाम को भव्य रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही मंदिर परिसर को रंग बिरंगी एलईडी लाइट, पर्दे व फूल बंगला झांकी, गुब्बारे सहित मंदिर के बाहरी आवरण पर हनुमानजी की बाल लीलाओं को मूर्ति स्वरूप में दर्शाया गया। वहीं, गर्भगृह में बालाजी महाराज की मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई। साथ ही मंदिर ट्रस्ट की ओर से महाआरती से पहले श्रद्धालुओं के ऊपर ड्रोन के जरिए पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला।

उधर, आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जी का पंचामृत से महाअभिषेक कर सोने का चोला चढ़ाया गया। साथ ही फूल बंगला झांकी के साथ छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। इसके साथ ही बालाजी को चूरमा, लड्डू, बर्फ़ी, छप्पनभोग, मिश्री मेवा का विशेष भोग लगाया। इस अवसर पर जन्मोत्सव महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व बालाजी महाराज के जयकारे के साथ आस्थाधाम का माहौल ऐसा नजर आ रहा था, जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर था।

मेहंदीपुर बालाजी पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में दौसा व गंगापुर पुलिस के 500 से अधिक पुलिस जवान और मंदिर ट्रस्ट के करीब 150 सुरक्षा गार्ड कस्बे में तैनात रहे। साथ ही मंदिर परिसर में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहे। 


मुख्य बाजार, दर्शनार्थी लाइन, उदयपुरा तिराहे सहित मंदिर परिसर में पुलिस के जवान सुरक्षा करते नजर आए। इधर मंदिर ट्रस्ट के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मियों भी व्यवस्थाओं में सहयोग करते नजर आए। थाना प्रभारी गौरव प्रधान कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए तमाम कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed