{"_id":"6634de8ae0c8a9869b08fd79","slug":"dausa-news-criminal-carrying-reward-of-rs-5-000-arrested-in-kidnapping-and-assault-case-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट के मामले छह माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट के मामले छह माह से था फरार
Fri, 03 May 2024 06:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 May 2024 06:24 PM IST
सार
आरोपियों ने बीनावाला से युवक राहुल गुर्जर का अपहरण किया था। अपहरण के बाद आरोपी राहुल को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिला पुलिस थाना सैथल ने अपहरण और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। बदमाश अमर सिंह गुर्जर पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश की गिरफ्तारी से पूर्व दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
दौसा जिले में वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक दौसा रंजीता शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी सैथल घासीराम के नेतृत्व में गठित टीम ने इनामी अपराधी अमर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामला नवम्बर 2023 की रात का है। इलाका थाना सैथल के गांव बीनावाला से युवक राहुल गुर्जर का अपहरण किया गया था। अपहरण के बाद आरोपी राहुल को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन
मारपीट के बाद आरोपी घायल युवक को कस्बा सैथल में फेंककर चले गए थे। अपहरण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत युवक को दस्तयाब कर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने घटना में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शेष फरार आरोपी की तलाश के हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार को इनामी अपराधी अमरसिंह उर्फ छोटू पुत्र रामसहाय जाति गुर्जर निवासी बीनावाला थाना सैथल जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया गया।