फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Congress sounds bugle regarding assembly by-elections, rebellious tone increases in BJP

Dausa News: विधानसभा उपचुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने बिगुल फूंका, भाजपा में तेज हुए बगावती सुर

Sun, 30 Jun 2024 07:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

एक तरफ जहां दौसा में विधानसभा उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है, वहीं भाजपा की कार्यकारिणी में बगावत के सुर और तेज होते नजर आ रहे हैं, जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Dausa News: Congress sounds bugle regarding assembly by-elections, rebellious tone increases in BJP
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके चलते आज दौसा की एक धर्मशाला में दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक रफीक खान और कांग्रेस के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव के बारे में मंथन करते हुए कहा है कि दौसा के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस एक बार फिर दौसा से विधानसभा चुनाव जीते। इधर दूसरी तरफ दौसा जिला भाजपा कार्यकारिणी में इन दिनों बगावत के सुर और तेज होते नजर आए रहे हैं, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।
विज्ञापन


उपचुनावों को लेकर हुई इस बैठक में दौसा के पूर्व विधायक और वर्तमान सांसद मुरारीलाल मीणा ने सबसे पहले लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले विधानसभा उपचुनावों में राजस्थान की पांचों सीट कांग्रेस जीतेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक रफीक खान ने कहा कि यहां के मतदाताओं में कांग्रेस का माहौल है, जिसके चलते आने वाले विधानसभा उपचुनाव को यहां से कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मुरारीलाल मीणा के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। उनकी यह विरासत कांग्रेस के खाते में जाए इसी के लिए किस तरह कांग्रेस को मजबूती देनी है, इस सिलसिले में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई और विधानसभा उपचुनाव की तैयारी का आगाज भी हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर लगता है अब लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित कांग्रेसी आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के झंडे गाड़ने के लिए पहले ही अपने आप को सिद्ध करने में जुट गए हैं। दौसा सीट जीतने का कांग्रेस का सपना सच भी हो सकता है क्योंकि इन दिनों दौसा जिला भाजपा में भी कार्यकारिणी को बदलने की मांग तेज होती जा रही है, जिसका समय रहते यदि कोई हल नहीं निकला तो निश्चित रूप से यह सीट एक बार फिर कांग्रेस के खाते में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed