{"_id":"65e60558cf3d191af3021781","slug":"dausa-news-bike-rider-dies-due-to-collision-with-speeding-car-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
Mon, 04 Mar 2024 11:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:01 PM IST
सार
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मानपुर थाना पुलिस डीओ ड्यूटी पर तैनात दौलत सिंह ने गंभीर घायल बाइक सवार युवक को सिकराय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में व्यक्ति की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दौसा के नेशनल हाईवे 21 पर पीलोड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पास रहने वाले लोग घटनास्थल पहुंचे और घटना की सूचना मानपुर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मानपुर थाना पुलिस डीओ ड्यूटी पर तैनात दौलत सिंह ने गंभीर घायल बाइक सवार युवक को सिकराय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुर थाने के दौलत सिंह ने बताया कि युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। नेशनल हाईवे 21 पर पीलोड़ी के पास कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई, इसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि नवलकिशोर की शादी 23 नवंबर को झींझड़ अचलपुरा निवासी गुड़िया (19) से हुई थी। ऐसे में सोमवार को ससुराल में किसी की शादी थी। शादी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नवलकिशोर बाइक से अकेला ही ससुराल जा रहा था। इस भीषण हादसे की में नव विवाहिता की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया।
विज्ञापन