फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Basava police station arrested two for smuggling

Dausa News: बसवा थाना पुलिस ने तस्करी करते दो को किया गिरफ्तार; तस्करों के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद

Mon, 18 Mar 2024 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के आयात-निर्यात के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में बसवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों का गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa News: Basava police station arrested two for smuggling
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की बसवा थाना पुलिस ने 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ वाहन मारुति वैन कार बरामद करते हुए पुलिस ने दो बदमाश मांगीलाल सैनी और संजय कुमार को किया गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दौस की बसवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों का गिरफ्तार किया है। आरोपी मांगीलाल सैनी और संजय कुमार मारुति वैन कार से स्मैक लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के आयात-निर्यात के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। चलाए जा रहे रेंज स्तरीय विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी थाना बसवा सचिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर दो अभियुक्तों को गिरफतार किया है। आरोपियों की पहचान मांगीलाल सैनी और संजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसवा थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि दोनों स्मगलर 20 ग्राम स्मैक मारुति वैन में करौली से लेकर आए थे। रेंज स्तरीय विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गश्त के दौरान गठित विशेष टीम पुलिस थाना बसवा ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed