फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: After killing his wife in Lotwada village, the husband also committed suicide.

Dausa News: लोटवाड़ा गांव में पत्नी का गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने भी की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने बाहर जाकर जहरीला पदार्थ गटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को व्यक्ति के शव के पास से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Dausa News: After killing his wife in Lotwada village, the husband also committed suicide.
मॉर्चरी में ले जाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के सदर थाना इलाके के लोटवाड़ा गांव में बीती रात करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति का मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगाया तो उसकी लोकेशन नजदीक की नदी बाणगंगा में मिली। लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पति ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच में उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में सदर थाना पुलिस पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा सुसाइड करने के मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोटवाड़ा गांव में जयप्रकाश गुर्जर पुत्र किशन गुर्जर ने बीती रात अपनी अनीता की किसी हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जयप्रकाश घर से फरार हो गया था। वारदात के समय घर पर आरोपी की मां, छोटे भाई की पत्नी और दोनों भाइयों के चार बच्चे घर पर ही मौजूद थे। ऐसे में अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार के सभी लोग सदमे में थे। आरोपी छोटा भाई जयपुर में काम करता है। लोगों ने जब इस हादसे की सूचना उसको दी तो छोटा भाई जयपुर से गांव पहुंचा। इसके बाद उसने सुबह सात बजे कंट्रोल रूम पर फोन कर भाभी की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने के बाद सदर थाना अधिकारी सोहनलाल पुलिस जाब्ते के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। वारदात स्थल का जायजा लेने के बाद सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पत्नी की हत्या के आरोपी जयप्रकाश की तलाश शुरू की। ऐसे में करीब साढ़े 11 बजे गांव के पास ही बाणगंगा नदी के किनारे पुलिस को आरोपी जयप्रकाश की डेडबॉडी मिली। 

थाना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर पूरा मामला किस तरह अंजाम दिया गया। 


थाना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि मृतक आरोपी जयप्रकाश के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा राजवीर (11) और सिद्धांत (9) है। वहीं जयप्रकाश का पिता किशन गुर्जर की 2006 में ही मौत हो गई थी। वहीं, आरोपी जयप्रकाश खुद बेरोजगार था। जिसके कारण वह घर पर ही रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed