फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: After CM Yogi and Bhajanlal, Prime Minister will do road show in Dausa

Dausa News: प्रतिष्ठा की सीट बनी दौसा, सीएम योगी और भजनलाल के बाद अब खुद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रोड शो

Thu, 11 Apr 2024 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में दौसा लोकसभा सीट प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। बीजेपी के बड़े नेता यहां दौर कर रहे हैं तो कांग्रेस ने भी मुरारी लाल मीणा के पक्ष में सचिन पायलट को यहां की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Dausa News: After CM Yogi and Bhajanlal, Prime Minister will do road show in Dausa
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा लोकसभा सीट राजनीतिक गणित के हिसाब से प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। यही वजह है कि यहां लगातार बड़े नेताओं के दौरे हो रहे हैं। बीते दिनों यहां यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लालसोट में भाजपा के कन्हैया लाल के पक्ष में एक जनसभा की थी। वहीं बुधवार को राजस्थान के मुखिया भजनलाल भी सिकराय में एक जनसभा करके कन्हैया लाल के पक्ष में वोट अपील करने पहुंचे थे। दो प्रांत प्रमुख के बाद अब खुद देश के मुखिया नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को दौसा में रोड शो करने आ रहे हैं। वैसे तो दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गज और भाजपा के कई दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के इस हॉट सीट पर आने और रोड शो करने के बाद ये सीट प्रतिष्ठा की सीट बन जाएगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर एक तरफ प्रशासन मुस्तैदी से काम करता नजर आ रहा है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लेकर भाजपा पदाधिकारी भी सतर्क हैं। प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर ने बुधवार भाजपा के प्रदेश और जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर बात की और फीडबैक लिया।
विज्ञापन


विजया राहटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को दौसा में रोड शो करने आ रहे हैं। दौसा शहर में होने वाला रोड शो का कार्यक्रम 20 मिनट का रहेगा। दौसा लोकसभा में पीएम के रोड शो को लेकर क्षेत्र की जनता में भी उत्साह देखते ही बन रहा है। पीएम रोड शो के प्रमुख ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से दौसा आएंगे। वहीं से कार में सवार होकर पीएम रोड शो का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रास्तों से निकलेगा रोड शो
सबसे पहले बस स्टैंड, गांधी तिराहा, यहां प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी के पांच मिनट रुकने का कार्यक्रम है। उसके बाद लालसोट रोड सब्जी मंडी के गणेश मंदिर, पूनम टॉकीज, गोर्धन बढ़ेरा की दुकान पर भी दो मिनट रुकने की योजना है। रामकरण जोशी स्कूल, पुराना सिनेमा, नागौरी पुलिया, बरकत स्टेच्यू, आनंद कन्या स्कूल, पशु चिकित्सालय, शिक्षा संकुल होते हुए गुप्तेश्वर रोड पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो खत्म हो जाएगा।

दौसा जिला मुख्यालय पर पहली बार होगा आगमन
दौसा जिला मुख्यालय पर पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। जिला भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां रोड शो के दौरान पीएम का स्वागत किया जाएगा। वहीं, दौसा शहर में 100 स्वागत द्वार लगाए गए हैं। साथ ही रोड शो के क्षेत्र में आने वाले 10 स्थानों पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। प्रधानमंत्री के रोड शो के बाद दौसा लोकसभा सीट एक बार फिर देश की चर्चित लोकसभा सीट बन जाएगी।


उधर, कांग्रेस ने भी मुरारी लाल मीणा के पक्ष में चुनाव जीतने के लिए सचिन पायलट को यहां की जिम्मेदारी दी है। अब ये सारी बातें तो मतदान के परिणाम के बाद स्पष्ट होगी कि आखिर भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसको दौसा लोकसभा में बांसुरी बजाने का मौका यहां की जनता ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed