फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: ACB traps Patwari while taking bribe of Rs 7,000

Dausa News: एसीबी ने सात हजार रुपये लेते पटवारी को किया ट्रैप, तकासमा करने के लिए मांग रहा था रिश्वत

Tue, 25 Jun 2024 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी दौसा ने शिकायतकर्ता की शिकायत की पुष्टि करते हुए आरोपी पटवारी को ट्रैक करने का जाल बिछाया। ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी भौंरीलाल जांगिड़ पटवारी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Dausa News: ACB traps Patwari while taking bribe of Rs 7,000
रिश्वत लेने का आरोपी पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी दौसा ने भौंरीलाल जांगिड़ पटवारी पटवार हल्का बगड़ी, तहसील लालसोट, जिला दौसा को परिवादी से सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पटवारी जमीन का तकासमा करने के लिए रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


दौसा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दौसा इकाई को एक शिकायत मिली। शिकायत में बताया गया कि तकासमा करने के लिए आरोपी भौंरीलाल जांगिड़ पटवारी सात हजार 500 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी. दौसा ने शिकायतकर्ता की शिकायत की पुष्टि करते हुए आरोपी पटवारी को ट्रैक करने का जाल बिछाया। उप अधीक्षक पुलिस नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में टीम ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी भौंरीलाल जांगिड़ पटवारी को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे के लिए जांच शुरू कर दी है।


भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत करें
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नं. 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नं. 94135-02834 पर 24x7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed