फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: 17 crores allocated for the development of schools, students will not wander for drinking water

Dausa News: सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 17 करोड़ आवंटित, पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकेंगे छात्र

Fri, 12 Jul 2024 12:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 12:11 PM IST
सार

सरकार ने जिले के 11 स्कूलों को पीएम श्री बनाने के साथ ही सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि से जिले के स्कूलों में कक्ष निर्माण के साथ ही छात्रों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Dausa News: 17 crores allocated for the development of schools, students will not wander for drinking water
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए राजस्थान सरकार ने 17 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसके तहत दौसा जिले के 11 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाया गया है। इन स्कूलों के विकास के साथ ही 42 अन्य स्कूलों में निर्माण कार्य के लिए तथा बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्थाएं सुचारू करने के लिए जिले के 52 स्कूलों में पीने के पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


एडीपीसी रंगलाल मीणा ने बताया कि दौसा जिले में 11 स्कूल पीएम श्री तथा 42 स्कूलों में कक्षा कक्ष निर्माण के साथ 52 स्कूलों में पेयजल सुविधा के लिए बोरवेल खोदे जाएंगे, जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। निविदा प्रति तथा डीडी जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई थी,  जिसके अंतर्गत 17 करोड़ रुपयों के कार्य करवाए जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए 575 ठेकेदारों ने निविदाएं डाली हैं अब ऑनलाइन बीड से कागजातों के मिलान के बाद जल्द ही 105 ठेकेदारों को कार्य करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed