फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa MP unhappy with Supreme Court's decision on reservation

Dausa News: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के फैसले पर दौसा सांसद नाखुश, बोले- ये फैसला सही नहीं

Sat, 03 Aug 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

Dausa News: दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के बंटवारे वाले फैसले मैं अपनी असहमत जताई है। उन्होंने कहा कि मेरी यह व्यक्तिगत मान्यता है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आरक्षण के बंटवारे का फैसला लिया है यह सही नहीं है।
 

विज्ञापन
Dausa MP unhappy with Supreme Court's decision on reservation
दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने आगे कहा कि इसमें सरकार ने कहीं ना कहीं सही रूप से आरक्षण की पैरवी नहीं की, जिसका नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा। मुरारी लाल ने कहा कि एसटी को आरक्षण उसकी जाति की वजह से नहीं, बल्कि उसके सामाजिक परिवेश से उसकी संस्कृति से मिला हुआ है। आरक्षण के लिए एसटी और एससी दोनों के पैरामीटर अलग-अलग हैं।

विज्ञापन

 

दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ऐसा लगता है जैसे एसटी एससी के आरक्षण को खत्म करके ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को आरक्षण देने की इच्छा हो। सांसद ने आगे कहा कि आज देश में आरक्षित वर्ग की संख्या 25% के आसपास है और सरकारी नौकरियों में मात्र 15% के आसपास ही पद भरे हुए हैं।

विज्ञापन


सांसद ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति भी इस बात की पक्षधर है जो बात मैंने 8 दिन पहले बताई थी कि जैसे सिविल सेवा की परीक्षाएं जैसे होती है वैसे न्यायिक सेवा में भी परीक्षाएं लागू होना चाहिए। सांसद मुरारी लाल ने कहा कि हम लोग पहले ही कह रहे थे कि यदि मोदी फिर से सत्ता में आ गई तो आरक्षण खत्म करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed