{"_id":"66b64398f3f913a6b90f41e8","slug":"dausa-kirori-meena-justified-the-sc-s-decision-regarding-reservation-said-deprived-people-will-get-benefits-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa : किरोड़ी मीणा ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया, कहा- वंचित लोगों को लाभ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa : किरोड़ी मीणा ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया, कहा- वंचित लोगों को लाभ मिलेगा
Fri, 09 Aug 2024 09:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:58 PM IST
सार
जिले में आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित मीणा हाईकोर्ट में बोलते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से आरक्षण से वंचित लोागों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के नांगल राजावत तहसील के मीणा हाईकोर्ट में धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आदिवासी दिवस का आगाज हुआ। इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुआ कहा कि क्रीमी लेयर का मतलब जो लोग आरक्षण का लाभ लेकर आईएएस, आरएएस या कुछ बन गए हैं, उसके बाद भी पिछड़ा, आदिवासी बनकर आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर दिक्कत है।
विज्ञापन
आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले में साथ दिखे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि सरकारी चाहे तो आरक्षण के अंदर आरक्षण की व्यवस्थाएं कर सकती है।
विज्ञापन
कोर्ट की इस बात पर डॉक्टर मीणा ने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। जो लोग आरक्षण का लाभ ले चुके हैं, वे लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जो लोग आरक्षण से वंचित हैं, उन लोगों को इस फैसले का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन