{"_id":"666b221e95b012df4c0a2b93","slug":"dausa-dsp-uday-meena-woke-up-sleeping-youth-and-beat-him-up-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा डीएसपी की दबंगई: सोते हुए युवक को जगाकर की मारपीट, ये लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा डीएसपी की दबंगई: सोते हुए युवक को जगाकर की मारपीट, ये लगा आरोप
Thu, 13 Jun 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:16 PM IST
सार
दौसा जिले के लालसोट में पुलिस अधिकारी अफसर सहित अन्य कर्मियों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। इसमें रात में सो रहे युवक को जगाकर बेरहमी से मारपीट की गई है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए और दौसा एसपी रंजिता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' का स्लोगन के साथ राजस्थान पुलिस काम कर रही है।लेकिन दौसा के लालसोट में खाकी के अफसर सहित पुलिसकर्मियों की करतूत ने पुलिस के स्लोगन को पलटकर रख दिया। इधर, पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रात में एक सो रहे युवक को जगाकर बेहरमी से मारपीट की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला लालसोट एरिया का है। वायरल वीडियो शिव धर्मकांटे नामक जगह की बताई जा रही है। जहां बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे के आसपास का समय बताया गया।पुलिसकर्मियों ने लालसोट डिप्टी एसपी उदय मीणा के साथ सादे वर्दी में युवक परसादी मीणा को जगाकर बेहरमी से लात-घूंसे से जमकर मारपीट की। यह पूरा वाक्या धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो या पूरे मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
इधर, दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने इस वायरल वीडियो पर जांच का भरोसा देते हुए कहा है कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस संदिग्ध वीडियो की जांच बैठाई है। इस मामले की जांच लालसोट एएसपी लोकेश सोनवाल को सौंपी है। 24 घंटे में मामले की जांच रिपोर्ट पेश कर एसपी रंजीता शर्मा ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि डिप्टी एसपी उदय मीणा वर्ष 2023 में बांदीकुई पोस्टिंग के दौरान मारपीट मामले में सुर्खियों में रहे थे। बताया जा रहा है कि मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित का कहना है कि मंथली मांग रहे थे।