फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Dausa-Gangapur City Rail Project work completed

Dausa: 25 साल बाद इंतजार खत्म, लालसोट में भी गूंजेगी ट्रेन की सीटी, ट्रायल ट्रैक पर 120 की स्पीड से दौड़ा इंजन

Mon, 04 Mar 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

ढाई दशक से लंबित दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना का काम पूरा हो गया है। 2300 मीटर लंबी सुरंग में 120 की स्पीड से रेल इंजन ने दौड़कर ट्रायल पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Dausa: Dausa-Gangapur City Rail Project work completed
ट्रायल के दौरान सुरंग में जाता रेल इंजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दौसा के लालसोट तहसील के ग्राम पंचायत इंदावा अरावली पर्वतमाला पहाड़ियों से बनाई गई प्रदेश की सबसे लंबी 2300 मीटर लंबी रेलवे सुरंग पर रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ इंजन की पूजा अर्चना कर रेलवे स्टेशन के लिए इंजन को रवाना किया।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कैलाश चंद मीणा, लोको पायलट सरदार सिंह, माल सहायक लोको पायलट महाराज सिंह, गार्ड हुकम सिंह ने रेल इंजन का पूजन किया। उसके बाद दोपहर सवा तीन बजे रेलवे स्टेशन लालसोट से डिडवाना के लिए 120 की स्पीड से रेलवे इंजन ने सरपट दौड़कर ट्रायल किया। 
विज्ञापन


सीनियर सेक्सन इंजीनियर कृष्ण जेलिए ने बताया कि ढाई दशक से लंबित दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना का काम पूरा हो गया है। रेलवे इसी माह पूरे ट्रैक पर लोकसभा चुनावों की आदर्श संहिता लागू होने पूर्व रेल का नियमित संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब बीते 25 वर्षों से रेल की बाट जोह रहे क्षेत्र के लोगों के ये एक बड़ा उपहार होगा। इसके बाद लालसोट देश की राजधानी दिल्ली एवं मुंबई बड़े शहरों से सीधे रेल संपर्क से जुड़ेगा। दौसा गंगापुर रेल परियोजना का कार्य पूर्ण होने पर उतर पश्चिमी रेलवे ने रविवार को फुल स्पीड रेल इंजन ट्रायल किया। इस दौरान लालसोट रेलवे स्टेशन से रेल इंजन शुरू होकर पहाड़ों के बीच में बनी 2300 मीटर रेलवे सुरंग में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ग्राम पंचायत इंदावा में बनी सुरंग में घुसा।

2300 मीटर सुरंग में हुआ सिग्नल व टेली कम्यूनिकेशन का कार्य पूरा
दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना पर लालसोट के डिडवाना इंदावा के बीच मौजूद पहाड़ पर प्रदेश की सबसे बड़ी रेल सुरंग का निर्माण हुआ है। 2300 मीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण रेलवे अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौतीपूर्ण रहा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में हुई भारी बारिश के बाद में सुरंग में पानी भरने एवं कई बार संवेदक द्वारा कार्य छोड़कर चले जाने के कारण रेलवे सुरंग का निर्माण बंद रहा। वहीं सुरंग में ब्लास्ट लेस बिछाया गया एवं सिग्नल व टेली कम्युनिकेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।


आज 2300 मीटर लंबी सुरंग से इंजन चलाकर देखने के समय दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर लोग मौजूद रहे। लालसोट में रेल पटरी पर दौड़ते हुए इंजन का वीडियो बनाते भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed