{"_id":"66350ee130603b04740a3372","slug":"dausa-criminal-who-robbed-driver-and-passengers-by-taking-them-hostage-arrested-was-absconding-for-10-years-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Crime: चालक और सवारियों को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, 10 साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Crime: चालक और सवारियों को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, 10 साल से था फरार
Fri, 03 May 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 May 2024 09:51 PM IST
सार
दौसा जिले में चालक और सवारियों को बंधक बनाकर उनके साथ लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बीते 10 साल से फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में मानपुर पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए कार चालक और सवारियों को बंधक बनाकर कार, पैसे और मोबाइल लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। लूट का यह इनामी बदमाश करीब 10 साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी मानपुर के सुपरविजन में और सुरेश कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार चालक व सवारियों को बंधक बनाकर कार, पैसे व मोबाइल लूटने वाले इनामी बदमाश रफीक उर्फ राय खां उर्फ अख्तर को गिरफ्तार करने में की सफलता अर्जित की है। साल 2015 मे धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामकुंवार गुर्जर, निवासी बसवा रोड गैस एजेंसी के सामने बांदीकुई थाना बांदीकुई जिला दौसा ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि एनएच-21 खेडला के पास रात में हम जयपुर से आ रहे थे। खेडला के पास हमारे सामने एक गाड़ी आकर रुकी तथा उसमें से पांच बदमाश निकले तथा कट्टे की नोक पर हमको डरा धमकाकर बंधक बनाकर ले गए। खेडली टोल से आगे पथेना रोड पर मारपीट कर तथा हमारे मोबाइल, पैसे और कार लूटकर ले जाने की रिपोर्ट पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान बदमाश हारून, इमरान उर्फ कादिर व ताहिर मेव के गिरफ्तार कर एक कार को बरामद किया। गिरफ्तारी से शेष रहे बदमाश रफीक उर्फ राय खां उर्फ अख्तर पुत्र सवील मेव मुसलमान, निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ़ जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी नन्देरा का बास थाना कांमा जिला डीग और शौकत उर्फ लंगडा पुत्र बशीर फकीर मुसलमान निवासी विशम्बरा थाना शेरगढ़ जिला मथुरा यूपी की गिरफ्तारी के लिए 4000 रुपये का इनाम घोषित करवाया गया।
विज्ञापन
उधर, मई 24 को बदमाश रफीक उर्फ राय खां उर्फ अख्तर जो कि अपनी गिरफ्तारी के भय से मस्कन से रूह पोश होकर अपनी ससुराल नन्देरा का बास थाना कांमा जिला डीग में फरारी काट रहा था। उसको नन्देरा का बास थाना कांमा जिला डीग से गिरफ्तार किया गया।