फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Crime Two miscreants who stole mobile and money from petrol pump arrested

Dausa Crime: पेट्रोल पंप से मोबाइल और पैसा चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सिकंदरा पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 08 May 2024 09:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 May 2024 09:42 PM IST
सार

Dausa Crime: दौसा में पेट्रोल पंप से मोबाइल और पैसा चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। साथ ही बदमाशों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Dausa Crime Two miscreants who stole mobile and money from petrol pump arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की सिकंदरा पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय से मोबाइल और रुपये चोरी करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया है। साथ ही बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी मानपुर के नेतृत्व में महावीर सिंह, पुलिस थाना सिकंदरा द्वारा टीम गठित की गई थी। नितिन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरा के कार्यालय से मोबाइल फोन व रुपये की चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया गया। मामला बीते छह मई रात करीब 11.30 बजे का है। थाना क्षेत्र में नितिन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकंदरा के ऑफिस में दो बाइक सवार आए और ऑफिस से एक मोबाइल फोन व 9500 रुपये की चोरी कर ले गए। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो सीसीटीवी कैमरा चेक करते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश की गई। इसमें मुकेश मीना व राजेश मीना को गिरफ्तार किया गया व बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया एक OPPO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन


इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
मुकेश पुत्र रामोतार मीना, निवासी बंशीवाली ढाणी गिलाडी पुलिस थाना सिकंदरा जिला दौसा और राजेश पुत्र रामोतार मीना, निवासी बंशीवाली ढाणी गिलाडी पुलिस थाना सिकंदरा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed