{"_id":"65f3076ee76e752f70063a47","slug":"dausa-crime-son-who-murdered-mother-arrested-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Crime: लाडला बना कातिल, घर में अकेला देख 'पागल' बेटे ने मां को उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Crime: लाडला बना कातिल, घर में अकेला देख 'पागल' बेटे ने मां को उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:49 PM IST
सार
दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के नापाका बास गांव में एक मंदबुद्धि युवक ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के रामगढ़ पचवारा में एक बेटे ने अपनी मां पर मूसल से सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद युवक फरार हो गया था। युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला लालसोट क्षेत्र के गांव नापा का बास का है। हत्या के बाद फरार युवक गोविंद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के बाद 20 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया, बीते दिन 13 मार्च को परिवादी भगवान सहाय शर्मा ने थाने पर रिपोर्ट लिखवाई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया, मेरी पत्नी पुष्पा देवी और मां अनोखी देवी पिता किस्तुरचंद शर्मा व मेरा बेटा गोविंद शर्मा जो मंदबुद्धि है। वो मेरे खेत में बने मकान पर थे। शाम को पांच बजे अपने घर आए तो मैंने मेरे कमरे का गेट देखा तो उसके नीचे से खून बहकर निकल रहा था। गेट के बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया हुआ था, जिसको मैंने खोलकर अंदर देखा तो मेरी पत्नी पुष्पा फर्स पर मरी हुई पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था व सिर फुटा हुआ था। तब मैंने मेरे मां-बाप से पुष्पा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पुष्पा का सिर गोविंद ने ही फोड़ा है।
विज्ञापन
उधर, घटना को अंजाम देने के बाद मेरा बेटा गोविंद घर से फरार हो गया। मेरी पत्नी पुष्पा की हत्या मेरा बेटा गोविंद ने ही की है। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और मुलजिम गोविंद शर्मा को दस्तयाब किया। मामले में अनुसंधान जारी है।