{"_id":"66837cd1437b34a7e8022618","slug":"dausa-committed-suicide-by-hanging-himself-under-the-foot-overbridge-young-man-had-come-in-search-of-work-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: रेलवे जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे फांसी लगाकर की आत्महत्या, उप्र से काम की तलाश में आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: रेलवे जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे फांसी लगाकर की आत्महत्या, उप्र से काम की तलाश में आया था युवक
Tue, 02 Jul 2024 09:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:36 AM IST
सार
बांदीकुई जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक काम की तलाश में उत्तरप्रदेश से यहां आया था और काम नहीं मिलने के कारण वापस लौटने वाला था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बांदीकुई जंक्शन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे पिलर से लटका मिला। मृतक सुनील कुमार मजदूरी की तलाश में उत्तरप्रदेश से जयपुर आया था लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
कल रात जीआरपी थाना बांदीकुई को सूचना मिली कि जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे किसी आदमी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसी सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस बांदीकुई मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने पहने हुए कपड़ों को फाड़कर फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। जीआरपी थानाधिकारी रमनलाल ने बताया कि युवक के शव को बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी का कहना है कि मृतक सुनील कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है । उसकी जेब से जयपुर से लखनऊ का वापसी यात्रा का टिकट मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ दिनों पहले ही तलाश में जयपुर आया था और काम नहीं मिलने के कारण वापस अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन