फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Bolero driver dies after getting hit by 11 KV line

Dausa: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, पानी चेक करने टैंकर पर चढ़ा था, परिजनों ने शव रख मांगा मुआवजा

Sat, 11 May 2024 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 May 2024 10:16 PM IST
सार

कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मुआवजा राशि के रूप में दी। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने दिया। मृतक राम सिंह मीणा ने दौसा कठूमर मेगा हाईवे का निर्माण कर रही केके गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी में अपनी बोलेरो गाड़ी लगा रखी थी। उसे वो खुद ही चलाता था।

विज्ञापन
Dausa: Bolero driver dies after getting hit by 11 KV line
राम सिंह मीणा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में एक युवक की 11 हजार लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मुकरपुरा के समीप अस्थाई आफिस परिसर में एक युवक पानी के टैंकर पर चढ़कर टैंकर में पानी चेक कर रहा था। इस दौरान 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी घायल युवक को बांदीकुई उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन दो घंटे बाद युवक रामसिंह मीणा निवासी रुपबास ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक जाब्ते के साथ पहुंचे। वहां मृतक के परिजनों सहित ग्रामीण आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। शव को बोलेरो गाड़ी में रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मृतक राम सिंह के परिजनों का कहना है कि राम सिंह मीणा दौसा कठूमर मेगा हाईवे का निर्माण कर रही केके गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी में अपनी बोलेरो गाड़ी लगा रखी थी। उसे वो खुद ही चलाता था। राम सिंह मीणा उम्र के दो छोटे बच्चे हैं। वो परिवार में कमाने वाला इकलौता युवक था, जो भी इस हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हादसे के बाद मौके पर समाजसेवी सियाराम रलावता और विनोद मीणा सहित बांदीकुई थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक ने परिजनों से समझाइश की। केके गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मुआवजा राशि के रूप में दी है। करीब 6 घंटे के बाद परिजन ने शव के पोस्टमार्टम कराने पर सहमति दी। पुलिस का कहना है जल्द ही मामले में रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed