फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Competition on completion of 75 years of establishment of High Court

Rajasthan News: हाईकोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतियोगिता, दौड़ लगाकर छात्रों ने दिया संदेश

Sun, 18 Feb 2024 04:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Feb 2024 04:44 PM IST
सार

Dausa News: राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली वर्ष में विधिक जागरूकता का संदेश देने हेतु रन फॉर लीगल एड के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

विज्ञापन
Competition on completion of 75 years of establishment of High Court
दौड़ लगाकर छात्रों ने दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में आज रन फॉर लीगल एड इवेंट के तहत एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार, जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता न्यायालय परिसर से सोमनाथ चौराहा तथा सोमनाथ चौराहे से न्यायालय परिसर तक आयोजित की गई। दौड़ प्रतियोगिता में बतौर प्रतिभागी न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पीएलवी एवं उनके परिवारजन द्वारा भाग लिया गया।

विज्ञापन

प्रथम स्थान रहे ईशांक शर्मा
दौड़ प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान सतवीर सिंह गुर्जर द्वारा, द्वितीय स्थान महेश द्वारा तथा तृतीय स्थान अभिषेक द्वारा तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान सुयंक्त रूप से चारू पालावत व किरण मीणा द्वारा, द्वितीय स्थान रिषा द्वारा तथा तृतीय स्थान प्रीति चौधरी एसीजेएम बांदीकुई द्वारा एवं बच्चों के वर्ग में प्रथम स्थान ईशांक शर्मा द्वारा, द्वितीय स्थान आर्यन शर्मा द्वारा तथा तृतीय स्थान दिवांशी शर्मा द्वारा प्राप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश देने हेतु दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ 
सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये प्रतिभागियों को जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय एवं उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश दौसा एवं न्यायिक अधिकारियों द्वारा ’एसेस जस्टिस फॉर ऑल (न्याय सब के लिए) का संदेश देने हेतु दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व एयर बैलून भी लांच किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed