Dausa: बारातियों से भरी बस बनी आग का गोला, सभी बाराती सुरक्षित, शार्ट सर्किट बनी आग की वजह
Dausa: दौसा के लंगड़ा बालाजी के पास बारातियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके चलते बारातियों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट का होना बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बसवा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए जा रही बारात की बस में अचानक आग लगने से बस धूं-धूं कर जलने लगी। हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के बाणा नदी के किनारे हुआ। जहां अचानक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात बसवा से बालाजी जा रही थी, बस में करीब 35 बराती सवार थे। बाणगंगा नदी के किनारे जैसे ही बस पहुंची, तभी बस में अचानक से शार्ट सर्किट हो गया और उससे आग लग गई। आग लगने के कारण बस में बैठे बरातियों में हड़कंप मच गया, वहीं चारों ओर चीख पुकार मचने लगी।
सभी बाराती सुरक्षित
इधर, आग लगने की सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस जल गई थी। थाना प्रभारी किशन मीना ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है, सभी बाराती सुरक्षित है।