फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Bus full of wedding processions turns into ball of fire

Dausa: बारातियों से भरी बस बनी आग का गोला, सभी बाराती सुरक्षित, शार्ट सर्किट बनी आग की वजह

Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
सार

Dausa: दौसा के लंगड़ा बालाजी के पास बारातियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके चलते बारातियों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट का होना बताया गया है।

विज्ञापन
Bus full of wedding processions turns into ball of fire
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के बसवा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए जा रही बारात की बस में अचानक आग लगने से बस धूं-धूं कर जलने लगी। हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के बाणा नदी के किनारे हुआ।  जहां अचानक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात बसवा से बालाजी जा रही थी, बस में करीब 35 बराती सवार थे। बाणगंगा नदी के किनारे जैसे ही बस पहुंची, तभी बस में अचानक से शार्ट सर्किट हो गया और उससे आग लग गई। आग लगने के कारण बस में बैठे बरातियों में हड़कंप मच गया, वहीं चारों ओर चीख पुकार मचने लगी। 

विज्ञापन

सभी बाराती सुरक्षित
इधर, आग लगने की सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस जल गई थी। थाना प्रभारी किशन मीना ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है, सभी बाराती सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed