फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Angry at not being able to get married, the young man killed his mother

Dausa Crime: शादी नहीं होने से नाराज युवक ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
सार

Dausa Crime: दौसा जिले में बीते दिनों अपनी शादी नहीं होने से नाराज युवक ने अपनी ही मां की हत्या की थी। अब पुलिस ने मां की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस हत्या के काम में लिए हथियार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। 

विज्ञापन
Angry at not being able to get married, the young man killed his mother
युवक ने मां को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लांका गांव का है। जहां आरोपी विकास बैरवा पुत्र नेमीचंद बैरवा निवासी खिपोड़ल्या ढाणी लांका ने अपनी मां रेशमा देवी के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने सिकंदरा थाने की लांका पुलिस चौकी पर दी। उधर सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाये। 

विज्ञापन
इधर थाना सिकंदरा अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी विकास बैरवा की शादी नहीं हुई थी। जिसके चलते विकास अपने परिजनों से खुद की शादी के लिए कहता रहता था। खुद की शादी नहीं होने का जिम्मेदार वो अपने परिजनों को मानता था। बस यही कारण था कि 10 जून को इस कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed