{"_id":"6a1ed19b0eb9d7ce960c817c","slug":"a-cache-of-counterfeit-currency-3-accused-including-the-mastermind-arrested-with-2483-lakhs-in-fake-notes-dausa-news-c-1-1-noi1437-4350535-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24.84 लाख की फर्जी करेंसी के साथ चार गिरफ्तार, फरीदाबाद तक फैला जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24.84 लाख की फर्जी करेंसी के साथ चार गिरफ्तार, फरीदाबाद तक फैला जाल
Wed, 03 Jun 2026 10:51 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:51 AM IST
सार
नकली करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दौसा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो आधुनिक उपकरणों की मदद से नकली नोट तैयार कर सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दौसा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसपी
विस्तार
दौसा पुलिस ने नकली नोट छापने और उनकी सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 84 हजार रुपये के 500-500 रुपये के नकली नोट, नोट छापने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है।
विज्ञापन
एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरोह के मुख्य सरगना संतोष सिंह वाल्मीकि (33) निवासी अलीगढ़, हाल फरीदाबाद और उसके साथी विशाल उपाध्याय (42) निवासी झारखंड, हाल नोएडा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Jobs: सरकारी नौकरी में लंबित भर्तियों पर हाईलेवल बैठक कल, 80 हजार नई नौकरियों का खुलेगा रास्ता
विज्ञापन
इससे पहले 28 मई को कोतवाली थाना पुलिस ने आयुष कुमार मीणा (19) निवासी बीड़ की ढाणी, मांगाभाटा (दौसा) को 40 हजार रुपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में एक बाल अपचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी डिटेन किया गया, जिसके कब्जे से 47 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई।
ऐसे खुला नकली नोटों का राज
एसपी ने बताया कि आयुष कुमार और बाल अपचारी से पूछताछ के दौरान नकली नोट छापने वाले गिरोह के सरगना और उसके नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद में दबिश दी और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 24 लाख 84 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने नकली करेंसी छापने में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिनमें 11 प्रिंटर, 2 लैपटॉप, 6 पेपर रोल, 2 डिब्बे केमिकल, वाटर मार्क डाई, कटर, ब्रश सहित नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल उनसे नकली करेंसी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।